03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

फिर हिंसा की आग में धधका मणिपुर, आठ घायल, 23 लोग गिरफ्तार, सात जिलों में इंटरनेट बंद

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन नेशनल ब्यूरो, इम्फाल-मणिपुर। लगभग दो साल से अशांत चल रहा मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में धधक उठा है।‌ स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है. गुस्साई भीड़ द्वारा राजधानी इम्फाल में मंत्रियों और विधायकों के घरों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

उपद्रवियों द्वारा मंत्रियों-विधायकों के घरों में तोड़फोड़-आगजनी करने और उनके वाहनों को आग के हवाले कर दिए जाने के बाद भड़की हिंसा राज्य के सात जिलों तक पहुंच गई है। राजधानी इंफाल में हिंसा भड़कने के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। विस्फोटक स्थिति को नियंत्रित और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कई जगह आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। उपद्रवग्रस्त इलाकों में सेना के जवानों की तैनाती की गई है।

मणिपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों समेत जन प्रतिनिधियों के घरों और संपत्तियों को निशाना बनाया है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का सहारा लिया। इम्फाल में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेना और असम राइफल्स के जवानों की तैनाती की गई है। सशस्त्र जवानों का फ्लैग मार्च भी निकाला गया है। भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान आठ लोग घायल हुए हैं.

घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल 23 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से 32 पिस्टल, एसबीबीएल के 07 राउंड, 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अगले आदेश तक शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इंटरनेट और मोबाइल सर्विस को 2 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।‌ कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए एसएसपी/सीओ को जमीन पर तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img