03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में पुष्पेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपी, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली

एफएनएन, बरेली: बरेली में पुष्पेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियो को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया, जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया।

बता दें, पांच नवंबर को भुता थाना क्षेत्र के गांव खरदाह के रहने वाले पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने रंजिशन उसकी हत्या कर दी। मृतक अपने भाई के हत्या के मुकदमे में वादी था। जल्द ही सुनवाई होनी थी, आरोपियों को सजा का डर सताने लगा और दिनदहाड़े पुष्पेंद्र की हत्या कर दी। पुष्पेंद्र की हत्या के बाद उसकी मां ने छह दिन बाद सदमे में दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी संगीता ने 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसएसपी ने रखा था 25-25 हजार का इनाम
गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम रखा। शुक्रवार को इनाम की घोषणा होने के बाद शनिवार तड़के पुलिस ने सिपिन और गौरव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार करने के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

इन लोगों को भेजा जा चुका है जेल
पुष्पेंद्र के भाई विनोद की हत्या के मामले में नामजद पवन, दूसरे मुकदमे में हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इनके बाद सौरभ, बृजेश, साजिश में शामिल तीन अन्य आरोपी गंगेश, गुड्डू, अवधेश को जेल भेजा। शनिवार को पुलिस ने सिपिन और गौरव को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। विपिन, संतोष, अर्जुन और एक अन्य की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- झांसी मेडिकल कॉलेज की विशेष नवजात केयर यूनिट में भीषण अग्निकांड, 10 शिशुओं की मौत, 16 झुलसे

Hot this week

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img