03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: मोबाइल लेने गई आठ साल की बच्ची के साथ दुकानदार ने की दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची ने भाग कर बचाई जान

Spread the love

एफएनएन, बरेली : दुकान पर मोबाइल लेने गई आठ साल की बच्ची के साथ मोबाइल दुकानदार ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने किसी तरह भाग कर जान बचाई और परिजनों से शिकायत की। इसके बाद परिजन हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के साथ किला थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला ने बताया कि दो साल पहले देवरानी की मौत हो चुकी है। देवर कबाड़ बीनकर बच्चों का पालन पोषण करता है। उन्होंने अपना मोबाइल सही करने के लिए दुकान पर दिया था। दुकानदार दूसरे समुदाय का है। सोमवार रात करीब 8 बजे उन्होंने देवर की आठ साल की बेटी को दुकान से मोबाइल लेने भेजा। वहीं पर दुकानदार ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने लगा।

किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटी और भाग कर घर आई। घर पर उसने उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक, रवि कुमार, विशाल, अजय, पप्पू सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और बच्ची को लेकर थाना किला पहुंचे। बच्ची की ताई ने थाना किला में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर किला हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरेापी गुलफाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के कार्यालय में, मर्चुला बस हादसे के मृतकों एवं नगर के सभी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित

Hot this week

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img