03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दामाद ने ट्रंप को रोका : जानिए फिर क्या हुआ

एफ़एनएन, अमेरिका : देश-विदेश डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी उनसे चुनाव में हार स्वीकार करने की सलाह दी है। दामाद जेरेड कुशनर औऱ अन्य करीबी पहले ही ट्रंप से हार मान लेने की गुहार लगा चुके हैं। राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने 270 से ज्यादा निर्वाचक वोट के साथ बहुमत हासिल किया है। हालांकि ट्रंप ने अभी नरमी के कोई संकेत नहीं दिए हैं। ट्रंप ने आखिरी बयान में कहा था, जो बाइडेन गलत तरीके से खुद को विजेता के तौर पर पेश कर रहे हैं और दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है।

सीएनएन ने सूत्रों के आधार पर कहा कि मेलानिया ने खुले तौर पर चुनाव को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन उन्होंने निजी तौर पर अपनी राय ट्रंप के समक्ष रखी है। सूत्रों का कहना है कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ने अपनी राय व्यक्त की है, जैसा कि वह करती रही हैं। मेलानिया ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपने पति के लिए प्रचार भी किया था। ट्रंप के दामाद और उनके वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर पहले ही उनसे चुनाव नतीजे को स्वीकार करने का अनुरोध कर चुके हैं।

Hot this week

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img