Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबरेली: रेलवे कर्मी ने मूकबधिर महिला के घर में की दुष्कर्म...

बरेली: रेलवे कर्मी ने मूकबधिर महिला के घर में की दुष्कर्म की कोशिश

एफएनएन, बरेली: मूकबधिर रेलवे कर्मी ने मूकबधिर महिला के घर में दुष्कर्म की कोशिश की। रेलवे कर्मी महिला के घर दीपावली की बधाई देने गया था। महिला ने थाना बारादरी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला के मुताबिक खुशबू एन्क्लेव निवासी आसिफ अयूब मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक के अधीन चपरासी के पद पर कार्य करता है। आसिफ भी मूकबधिर है। उसकी आरोपी से कुछ समय पहले जान पहचान हुई थी। वह उनके घर पर दीपावली की बधाई देने के लिए आया और घर पर अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की।

आरोपी कई दिन से परेशान करता है। थाना प्रभारी बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उन्हें मूकबधिर विशेषज्ञ की सहायता लेनी पड़ी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- रामपुर : बिलासपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के भाई के साथ मारपीट

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments