03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई, बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे; 20 लोगों की मौत

एफएनएन, अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई है। इस दौरान बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे। इस घटना में अभी तक 20 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है। साथ ही कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।

बचाव एवं राहत कार्य में जुटी पुलिस और SDRF की टीम
प्राप्त सूचना के मुताबिक, यह हादसा सोमवार की सुबह को अल्मोड़ा के कूपी क्षेत्र में हुआ है। बता दें कि गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की बस गोलीखाल क्षेत्र से यात्रियों को रामनगर लेकर आ रही थी। इसी बीच कूपी क्षेत्र में बस के गिरने से कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। इसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस घटना में अभी मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है।

एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान बस खाई में गिरने से अभी तक 20 से ज्यादा लोगों की मौतों की सूचना है। इसके अतिरिक्त  आंकड़ा और बढ़ेगा। इसके साथ ही 10 घायलों को देवाल पीएसी सेंटर भेजा जा रहा है। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर :पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज पाठक जमीन की धोखाधड़ी में पुलिस हिरासत में

 

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img