03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊधम सिंह नगरः बुआ के घर आया युवक छत से पैर फिसलने से पड़ोस के टिनशेड पर गिर गया, मां-बेटे ने चोर बताकर पीटा; वीडियो वायरल

Spread the love

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक जो कि अपनी बुआ के घर आया हुआ था, छत से पैर फिसलने से पड़ोस के टिनशेड पर गिर गया। इसके चलते पड़ोस में रह रहे मां और बेटे ने युवक को चोर बताते हुए जमकर पीट दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में युवक की बुआ ने कोतवाली पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, यह घटना जिला मुख्यालय रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी की है। जहां लखनऊ निवासी मोहित अपनी बुआ के घर आया था। इसी बीच खाना खाने के बाद वह छत पर फोन पर बात करते हुए टहल रहा था। इस दौरान अचानक मोहित का पैर फिसल गया और वह पड़ोस की किचन की टिनशेड पर गिर गया। इसके चलते टिनशेड पूरी तरह से टूट गई। बताया गया कि टिनशेड बहुत ही पुरानी हो चुकी थी। इसके बाद पड़ोस के घर में रह रहे मां और बेटे समेत अन्य सभी सदस्यों ने मोहित को चोर बताते हुए लात, घूसों और डंडों से जमकर पीट दिया। इसमें गुस्साए पड़ोस वाले युवक को बेहोश होने तक मारते रहे। साथ ही उसे घसीटते हुए चोर बताकर सड़क पर फेंक दिया।

वहीं, युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जब उसकी बुआ अस्पताल ले जा रही थी। तो आरोपी पड़ोसी गाड़ी के आगे खड़े होकर रास्ता रोकने लगे। ऐसे में उसकी बुआ ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें परिजनों का आरोप है कि संबंधित मामले में कोतवाली में शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं की गई थी। इस के बाद मामले में एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कही है। इसके अतिरिक्त रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: फरीदपुर क्षेत्र में कोचिंग में दो छात्रों में मामूली विवाद, एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारी गोली

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img