03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देवप्रयाग के कीर्तिनगर में एक हिंदू नाबालिग के धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, विशेष समुदाय की दुकानों में की तोड़फोड़

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देवप्रयागः उत्तराखंड में देवप्रयाग के कीर्तिनगर में एक हिंदू नाबालिग के धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। इसके चलते आक्रोशित हिंदू संगठनों ने विशेष समुदाय की दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने कीर्तिनगर कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया। दरअसल, कुछ दिन पहले कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को विशेष समुदाय के युवक द्वारा धर्मांतरण और लव जिहाद के आरोप का मामला सामने आया था। इसके बाद से विशेष समुदाय का युवक फरार चल रहा था। लेकिन बीते सोमवार देर रात युवती भी घर से गायब हो गई। इसमें मामला और गरमा गया और लोगों ने कीर्तिनगर बाजार में विशेष समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की।

प्राप्त सूचना के मुताबिक युवती ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल लिया था। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, इस मामले में एक विशेष समुदाय के युवक पर लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के बाद से विशेष समुदाय का युवक फरार है। इसी बीच बीते सोमवार की रात युवती के भी घर से गायब हो जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कीर्तिनगर बाजार में विशेष समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसमें स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन जल्द ही युवती को ढूंढकर परिजनों को नहीं सौंपता, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

वहीं, इस मामले में एसपी टिहरी जे.आर.जोशी ने बताया कि बीते सोमवार रात को एक युवती के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली है। जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। इसके चलते संभावित क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, पूरे मामले को धर्मांतरण की दृष्टि से देखते हुए उसमें भी मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगरः बुआ के घर आया युवक छत से पैर फिसलने से पड़ोस के टिनशेड पर गिर गया, मां-बेटे ने चोर बताकर पीटा; वीडियो वायरल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img