03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सहारनपुर: गंगोह थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा की एक सड़क हादसे मे मौत

एफएनएन, सहारनपुर: जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा की एक सड़क हादसे मे मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि रविवार रात थाना गंगोह के अन्तर्गत ग्राम हाजीपुर निवासी इजरायल की बारात शामली के कांधला के गढ़ी दौलत से देर रात लौट रही थी, वहीं दूल्हे का छोटा भाई हसीन (18), बहनोई राजू (26) और मामा इस्तखार (30) एक बाइक से लौट रहे थे। जैन ने बताया कि उनकी बाइक जैसे ही गंगोह बिडौली मार्ग पर ग्राम दुधला के पास पहुंची, तभी एक टैक्ट्रर ट्रॉली से टक्कर हो गई।

दूल्हे के भाई और जीजा की सड़क हादसे में मौत
एएसपी ने बताया कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग 20 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरे। उन्होंने बताया कि हादसे में दूल्हे के छोटे भाई हसीन और जीजा राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा इस्तखार हेलमेट पहने होने की वजह से बच गया, लेकिन वह भी बुरी तरह चोटिल हो गया है। जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हसीन और राजू को मृत घोषित कर दिया। घायल इस्तखार का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंस्टा पर हुई मोहब्बत, प्रेमिका जयपुर से पहुंची नवाबगंज,दोनों के बीच बातचीत होते-होते प्रेम हो गया

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img