03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेशः छात्र संघ चुनाव निरस्त किए जाने पर हंगामा, छात्रों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित श्रीदेव सुमन विवि के प.ललित मोहन शर्मा परिसर के 100 से 120 अज्ञात छात्र- छात्राओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, इन अज्ञात छात्रों ने छात्र संघ चुनाव निरस्त किए जाने पर जमकर हंगामा किया। इसी बीच पुलिस ने इन अज्ञात छात्रों के खिलाफ दंगा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, आत्महत्या का प्रयास व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक छात्र- छात्राएं चुनाव निरस्त किए जाने पर विवि व राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलित हैं। वहीं, बीते शुक्रवार को विरोध के दौरान छात्र- छात्राओं ने परिसर के दोनों गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ छात्र-छात्राएं पानी की टंकी पर भी चढ़ गए थे। इस दौरान परिसर के दोनों गेटों पर ताला लगाने से अन्य छात्र व परिसर के शिक्षक व अन्य स्टाफ बाहर ही रह गए थे। छात्र-छात्राओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही। इसमें लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

वहीं, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि करीब 100 से 120 अज्ञात छात्र-छात्राओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त मामले की जांच की जा रही है। वहीं,जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर: गंगोह थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा की एक सड़क हादसे मे मौत

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img