03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उधम सिंह नगर पुलिस को जनपद के पुलभट्टा क्षेत्र से 3 करोड़ रुपए कीमत की एक किलो से अधिक स्मैक बरामद: तीन अभियुक्त गिरफ्तार

एफएनएन, उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने जनपद के पुलभट्टा क्षेत्र से तीन करोड़ रुपए कीमत की एक किलो से अधिक स्मैक बरामद की है। वहीं,पुलिस ने इस मामले में  तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है। बता दें कि तीनों तस्कर बरामद स्मैक बरेली से लाए थे।

प्राप्त सूचना के मुताबिक उधम सिंह नगर पुलिस ने पुलभट्टा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी बीच बीते शनिवार रात को पुलभट्टा पुलिस ने शंकर फार्म के पास चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार को रोका। जब पुलिस ने  तलाशी ली तो कार से एक किलो से अधिक स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कार में मौजूद सानू,खुर्शीद और आसमा को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि तीनों तस्कर बरामद स्मैक बरेली से लाए थे और सितारगंज में बेचने जा रहे थे। इस दौरान गिरफ्तार खुर्शीद और आस्मा पति पत्नी है।

वहीं इस मामले में एसएसपी मणिकांत ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपए कीमत है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने संबंधित मामले में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: जनपद में संपत्ति के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img