03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सलमान! ₹5करोड़ दे दो, वरना बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा तुम्हारा हाल!

Spread the love

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुम्बई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर बॉलीवुड अभिनेता को फिर धमकाया

एफएनएन नेशनल ब्यूरो, मुम्बई। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मुम्बई ट्रैफिक पुलिस के मार्फत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी गई है। कथित तौर पर इस गैंग की ओर से मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर सलमान खान से जिंदा रहने और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करने के एवज में पांच करोड़ रुपये देने को कहा है। मैसेज भेजने वाले ने यह भी साफ कर दिया है कि इस धमकी को हल्के में बिल्कुल भी नहीं लें वरना हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने धमकी भरा मैसेज मिलने की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि जांच कराई जा रही है कि मैसेज किसने भेजा है और उसका लॉरेंस बिश्नोई या उसके गैंग से कितना और किस हद तक ताल्लुक है?

सलमान के घर पर फायरिंग भी करवा चुका है लॉरेंस बिश्नोई

इस साल अप्रैल महीने से ही अभिनेता सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर हैं।उनके घर के बाहर फायरिंग भी की गई थी। 4 जून को सलमान मुंबई के एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के सामने इस धमकी की बाबत अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। सलमान ने उस वक्त पुलिस को बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। अभिनेता के मुताबिक शूटर उन्हें और उनके परिवार के लोगों को मार डालने के इरादे से ही आए थे और गोलीबारी की थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस ने चार्जशीट में दावा भी किया था कि लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए छह लोगों को 20 लाख रुपये दिए थे। गैंग ने अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी ली थी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी गैंग का हाथ
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार लॉरेंस के ही शूटरों ने उनकी हत्या की थी। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img