एफएनएन नेशनल ब्यूरो, मुम्बई। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मुम्बई ट्रैफिक पुलिस के मार्फत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी गई है। कथित तौर पर इस गैंग की ओर से मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर सलमान खान से जिंदा रहने और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करने के एवज में पांच करोड़ रुपये देने को कहा है। मैसेज भेजने वाले ने यह भी साफ कर दिया है कि इस धमकी को हल्के में बिल्कुल भी नहीं लें वरना हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।