03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नवाबगंज के पूर्व सपा विधायक मास्टर छोटेलाल धोखाधड़ी के 23 साल पुराने केस में कोर्ट से बरी

एफएनएन ब्यूरो,बरेली। नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे मास्टर छोटेलाल गंगवार को धोखाधड़ी के 23 साल पुराने मुकदमे में एमपी/एमएलए कोर्ट ने बुधवार को दोषमुक्त (बरी) कर दिया है। रामपुर जिले के मिलक निवासी रामबहादुर ने 23 साल पहले मास्टर छोटेलाल और उनकी फर्म पर आटा चक्की, डीजल इंजन की बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाना नवाबगंज में कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार

कोर्ट के आदेश पर फर्म गंगवार इंटरप्राइजेज के मास्टर छोटेलाल और वीरेंद्र कुमार शर्मा को प्रतिवादी बनाया गया था। नौ विवेचकों ने इस केस की विवेचना की। लेकिन विवेचक ने आरोपी के पिता का नाम और पता ही गलत अंकित करते हुए आरोपपत्र दाखिल कर दिया था। इस पर विशेष मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए कोर्ट बरेली ने संज्ञान लिया।

कोर्ट ने लिखा कि अभियोजन पक्ष आरोपी पर अपराध को साबित करने में असफल रहा है। बचाव पक्ष की ओर से यह भी दावा किया गया कि मास्टर छोटेलाल गंगवार केडीईएम इंटर कॉलेज में वर्ष 1974 से 2009 तक अध्यापक रहे थे और किसी भी व्यापारिक संगठन में साझेदार नहीं थे। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए और साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार को इस केस में सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। वर्षों बाद पक्ष में फैसला आने पर मास्टर छोटेलाल के इस समर्थक खुशी से झूम उठे हैं।

लोकसभा चुनाव में बसपा ने दिया था टिकट, लेकिन रद्द हो गया पर्चा

मास्टर छोटेलाल वयोवृद्ध नेता हैं। हालिया लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें बरेली से उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने नामांकन भी किया था लेकिन पर्चा खारिज हो गया था।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img