03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखीमपुर खीरी सदर विधायक योगेश वर्मा और बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच हुई मारपीट, CM योगी से मुलाकात के बाद हुआ एक्शन

एफएनएन, लखीमपुर: भारतीय जनता पार्टी के लखीमपुर खीरी सदर विधायक योगेश वर्मा और बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच हुई मारपीट मामले में 6 दिन बाद गंभीर धाराओं में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

चार नामजद 30-40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज 
इस घटना में अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की पूर्व अध्यक्ष, संग्राम सिंह और नीरज सिंह समेत चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ और 30-40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इन पर लूट, जानलेवा हमला, और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इससे पहले सोमवार को योगेश वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी और पूरे प्रकरण की जानकारी उन्हें दी जिसके बाद लखनऊ से मिले निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है।

 यूपी बीजेपी ने पार्टी से कर चुकी है निष्कासित 
आप को बता दें कि मारपीट की घटना का पार्टी ने इसके पहले संज्ञान उसके बाद यूपी भाजपा की ओर से पुष्पा सिंह,ज्योति शुक्ला और अवधेश सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नोटिस जवाब सही से न देने पर बीजेपी सभी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के दौरान हुई थी मारपीट 
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले में नगरीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव में कथित धांधली को लेकर हुई झड़प में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक योगेश वर्मा से हाथापाई की गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले पर वर्मा और सहकारी बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह के बीच तीखी झड़प हो गयी और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिंह पुलिस की मौजूदगी में कथित तौर पर वर्मा को पीटते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिसकर्मियों ने फौरन दोनों को एक-दूसरे से अलग कर दिया, लेकिन उसके बाद सिंह के समर्थकों ने भी विधायक की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी, 3 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img