03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरगंज में नकली सोने के जेवर बेचने आए ठग को किया पुलिस के हवाले, देर शाम सुलह होने पर छोड़ा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। एक ठग ने मंगलवार को मीरगंज और धनेटा में दो सर्राफा कारोबारियों को सोने का बताकर नकली माल बेचने की कोशिश की। आईडी में नाम-पता अलग होने पर भेद खुल गया। ठग को पकड़कर थाने में पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाने में तहरीर भी दे दी गई है। हालांकि, सर्राफा मंडल नगर अध्यक्ष रामनरायन ने देर शाम बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर तहरीर वापस ले ली गई है। पुलिस ने चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया है।

मीरगंज कस्बे में निकित कुमार गुप्ता की तहसील रोड पर अजय ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। मंगलवार दोपहर एक युवक अपने साथी के संग अजय ज्वैलर्स शॉप पर पहुंचा और दो चूड़ी, एक मांग टीका सोने का बताकर वजन तुलवाया और बेचने के इरादे से मोलभाव करने लगा। दुकानदार निकित कुमार ने गहनों को कसौटी पर चेक किया तो वे नकली निकले।

पूछने पर युवक ने अपना जो नाम बताया, उसकी आईडी चेक करने पर अलग निकला। इस पर शक गहरा गया। उधर, ठग का साथी मौका पाकर भाग गया। व्यापारी निकित ने ठगी की कोशिश की सूचना मीरगंज व्यापार मंडल और सर्राफा मंडल अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अध्यक्ष रामनरायन और उनकी टीम एक्शन में आ गई।

ठगी के आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया और कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित व्यापारी निकित ने ठगी की कोशिश की तहरीर थाने में दे दी है। जानकारी यह भी मिली है कि यही चालबाज सोने के बताकर नकली जेवर बेचने सुबह थनेटा में कृष्ण पाल गंगवार ज्वैलर्स की शॉप पर भी गया था। दुकानदार ने माल नहीं खरीदा तो वहां से चला आया था। हालांकि, सर्राफा मंडल नगर अध्यक्ष रामनरायन ने देर शाम बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर व्यापारी द्वारा दी गई तहरीर वापस ले ली गई है। पुलिस ने चेतावनी देकर युवक को छोड़ भी दिया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img