03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कानपुर में बूढ़ों को जवान बनाने का झांसा देकर ₹35 करोड़ की ठगी, आरोपी दंपती फरार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: आपने अपने जीवन में या फिल्मों में ठगी करने के अगल-अलग तरीके देखे होंगे, लेकिन वास्तविक जीवन में एक ऐसी ठगी की गई है जिसकी कल्पना कोई भी नहीं कर सकता है और पढ़े लिखे लोग भी इसका शिकार हुए हैं। दरअसल, कानपुर में एक दंपत्ति ने शहर के सैकड़ो लोगों को ठगी का शिकार बनाया और बूढ़े से जवान करने के नाम पर करीब 35 करोड़ रुपये ठगकर फरार हो गए। अब पीड़ित अपने पैसे वापस लेने के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि जिले केॉ किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक थैरेपी सेंटर ‘रिवाइवल वर्ल्ड’ नाम से खोला गया, जिसमें बुजुर्गों को जवान करने की थेरेपी दी जाती थी। लोगों के बीच इस बात का प्रचार भी किया गया कि इजरायल से इस मशीन को मंगाया गया है, जो 60 साल के बुजुर्ग को 25 साल के नौजवान में तब्दील कर देती है। किदवई नगर में किराए पर रहने वाले पति-पत्नी इस ठगी के मुख्य सरगना थे। उन्होंने बहुत से लोगों को इस बात का झांसा दिया कि खराब और दूषित हवा के चलते लोग जल्दी बुजुर्ग हो रहे हैं। ऑक्सीजन थेरेपी से उन्हें कुछ महीनों में जवान कर दिया जाता है।

क्या विदेश भाग गए?
ठग पति-पत्नी ने 6 हजार रुपये में एक राउंड थैरेपी के चार्ज बताकर लोगों को जोड़ना शुरू किया। एक चेन सिस्टम बनाया, जिसमें और लोगों को जोड़ने पर फ्री में ट्रीटमेंट दिए जाने की स्कीम भी दी। इसमें शहर के बड़े-बड़े लोग फंस गए। वहीं, ये ठग करोड़ों रुपये लेकर रफू-चक्कर हो गए। इन पति-पत्नी के गिरोह ने बहुत से लोगों से पैसे लेकर यूं ही फर्जी तरीके से सेंटर में थेरेपी भी दी थी, लेकिन जवान होने में वक्त लगने और समय से थैरपी होने की बात कहते रहे। ये सभी लोग ठग दंपत्ति के जाल में फंसते रहे और ये ठग एक मोटी रकम लेकर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि ये विदेश भाग गए हैं।

यह भी पढ़ें- पौड़ीः बारातियों से भरी मैक्स कार करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरी , 3 की मौत, 10 लोग घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Topics

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img