03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bhadohi News: पति बना हैवान! गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एफएनएन, भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर उसकी कोख में पल रहे बच्चे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोनिका शुक्ला (32) नामक महिला ने अपने पति सुमित कुमार शुक्ला (38) के खिलाफ गत 2 सितंबर को ज्ञानपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में सुमित की आज गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि मोनिका शुक्ला की शादी साल 2014 में सुमित से हुई थी। शादी के बाद से ही सुमित अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था और अस्वाभाविक दुष्कर्म करता था, जिसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। सूत्रों ने बताया कि इस साल की शुरुआत में जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो उसने फिर वही हरकत की और मोनिका के पेट पर लात मारकर उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण को मार डाला।

आरोपी के खिलाफ IPC की कई धाराओं में FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि मामला आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 498 ए (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also read- Badaun : वजीरगंज क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो की मौत… पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img