03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मथुरा में दुकान पर गई दलित किशोरी को बेहोश कर चलती कार में दरिंदगी

सामूहिक दुष्कर्म के बाद कार से फ्लाईओवर तले फेंक गए, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि, दरिंदों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

एफएनएन ब्यूरो, मथुरा-उप्र। मथुरा में दुकान पर सामान लेने गई एक दलित किशोरी को नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाकर बेहोश कर दिया। अर्धबेहोशी की हालत में उसे कार में डाला। सुनसान स्थान पर ले जाकर सबने बारी-बारी से उसकी आबरू लूटी और फिर चलती कार से फ्लाईओवर के नीचे फेंककर भाग गए।

मथुरा जिले के थाना छाता क्षेत्र में बरसाना चौराहे पर रहने वाले दलित परिवार की नाबालिग किशोरी पास की दुकान पर नाश्ते का सामान लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए पड़ोस के ही नीरज नाम के युवक ने किशोरी को पीने के लिए नशीला पदार्थ मिली पानी की बोतल दी। नशीला पानी पीते ही किशोरी का सिर चकराने लगा। अर्धबेहोशी की हालत में नीरज किशोरी को अपने साथी शैलेन्द्र और एक अन्य व्यक्ति की मदद से ईको कार में डालकर ले गए। चलती कार में आरोपियों ने बारी-बारी से दलित नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप किया। बाद में बेसुध किशोरी को तीनों लोग बरसाना रोड फ्लाईओवर पर फेंककर भाग गए। लड़की को होश आया तो बदहवास हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और माता-पिता को दर्दनाक आपबीती बतााई।

परिजनों ने किशोरी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर ने मेडिकल मुआयने में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि भी की है। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से छाता कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img