03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly: हाफिजगंज के गांव संतोषपुर में घर के दरवाजे पर आकर बैठ गया बड़ा मगरमच्छ, रात भर रहा हड़कंप

एफएनएन ब्यूरो, हाफिजगंज-बरेली। थाना हाफिजगंज के गांव संतोषपुर की आबादी में शुक्रवार देर रात एक बड़ा मगरमच्छ घुस गया। सूचना पर वन टीम रात में ही मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश में घंटों जुटी रही लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों मे सो रहे थे। तभी पास में बह रहे नाले से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ गांव के बाहरी हिस्से में स्थित अमरसिंह के घर के दरवाजे पर आ गया। मगरमच्छ को घर के दरवाजे पर बैठा देखकर बहुत से कुत्ते एक साथ भौंकने लगे। देर तक कुत्तों ने भौंकना बंद नहीं किया तो गांव वाले भी जाग गए। उन्होंने अमर सिंह के घर के दरवाजे पर विशालकाय मगरमच्छ बैठा देखा तो पूरे गांव में हडकंप मच गया।

एक ग्रामीण ने मोबाइल पर थाना पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। वनकर्मी अकबर अली और पुलिस, वन विभाग के अन्य सभी लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मगरमच्छ को पकड़ने की बहुतेरी कोशिशें कीं लेकिन सफल नहीं हो पाए। लोगों को पास आते देखकर मगरमच्छ ने भी आगे बढ़कर हमला किया। रात में घंटों तक मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिशें चलती रहीं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया।‌मगरमच्छ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस और वन कर्मियों के साथ आंखमिचौली करता रहा।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img