03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बहुत खास है अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा? कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आज पीएम मोदी से होगी बहुत से मुद्दों पर विस्तार से बातचीत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शासनाध्यक्ष और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अपनी पहली दो दिवसीय भारत यात्रा पर रविवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

क्राउन प्रिंस शेख जायद अल नाहयान का यूएई शासनाध्यक्ष की हैसियत से यह पहला भारत दौरा मध्य पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया में तेजी से बढ़ रहे तनाव के बीच बेहद अहम माना जा रहा है। उनके इस दौरे से दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों को मंजूरी और द्विपक्षीय कूटनीतिक-व्यापारिक संबंधों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।‌

आज करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से मुलाकात

क्राउन प्रिंस क्राउन प्रिंस शेख जायद अल नाहयान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी होगी। बाद में क्राउन प्रिंस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। क्राउन प्रिंस महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट भी जाएंगे। उनके साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

भारत और यूएई के संबंध ऐतिहासिक रूप से काफी अच्छे रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत और यूएई के बीच राजनैतिक व्यापार, निवेश, संचार, ऊर्जा, प्रौद्योगिक शिक्षा और सांस्कृतिक सहित कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी और भी गहरी हुई है। वर्ष 2017 में दोनों देशों के बीच कंप्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर भी हस्ताक्षर हो चुके हैं। कई क्षेत्रों में यह समझौता नींव का पत्थर साबित हुआ है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार, कनेक्टिविटी, तकनीकी ऊर्जा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी बहुत बढ़ गई है। पिछले साल भारत ने यूएई से पहली बार भारतीय रुपये में कच्चा तेल खरीदा है।

मुम्बई में बिजनेस फोरम में भी लेंगे हिस्सा

10 सितंबर को क्राउन प्रिंस मुंबई में बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिहाज़ से इसे काफी अहम माना जा रहा है। इसी साल 13-14 फरवरी को पीएम मोदी यूएई के दौरे पर गए थे। साल 2015 से अब तक यूएई का यह उनका सातवां दौरा था। पिछले एक साल में पीएम मोदी तीन बार यूएई जा चुके हैं।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img