Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीय16 घंटे में दूसरी बार गवर्नर से मिले सीएम एन बीरेन सिंह,...

16 घंटे में दूसरी बार गवर्नर से मिले सीएम एन बीरेन सिंह, इस्तीफे की अटकलें


एफएनएन ब्यूरो, इम्फाल-मणिपुर। सवा साल से जातीय हिंसा की आग में जल रहे पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह 16 घंटे के भीतर दूसरी बार रविवार को दोपहर 12 बजे राजभवन में राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से मिले। इस मुलाकात के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

कल शनिवार 7 सितंबर को रात 8 बजे भी उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी। यह मीटिंग करीब 30 मिनट तक चली थी। इससे पहले बीरेन सिंह सीएम हाउस में सभी विधायकों से भी मिले थे।

सूत्रों की मानें तो सीएम बीरेन सिंह इस्तीफा भी दे सकते हैं। उन्होंने पिछले साल 20 जून को भी इस्तीफा देने की पेशकश की थी। हालांकि, बाद में अपना फैसला बदल लिया।
मणिपुर में मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। बीते 7 दिनों से यह हिंसा और भी बढ़ गई है। राज्य में जातीय हिंसा की घटनाओं में 8 लोगों की मौतें भी हुई हैं जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments