उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर खोलने को शासन की अनुमति

एफएनएन, देहरादून : लंबे समय से बंद पड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट को आखिरकार सरकार ने खोलने की अनुमति दे दी है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा एसओपी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग को लेकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। एसओपी जारी करते हुए कहा गया है कि जिलाधिकारी कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने पर निर्णय लेंगे, साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों के तहत जारी कोविड-19 की निर्देशों का पालन करते हुए ही कोचिंग सेंटर खोले जाए। राज्य में मार्च के बाद से अब तक कोचिंग सेंटर पूरी तरह बंद हैं, लंबे समय से कोचिंग सेंटर संचालक सरकार से कोचिंग सेंटर खोलने की मांग कर रहे थे लिहाजा अब शासन ने एसओपी जारी करते हुए अनुमति दे दी है।हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अक्टूबर को अनलॉक 5 की गाइडलाइन जारी करते हुए 15 अक्टूबर से कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति दी थी। जिसे देखते हुए शासन ने अब एसओपी जारी कर दी है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img