ऊधमसिंह नगर में अब झोलाछाप होने लगे अंडरग्राउंड, डीएम का चला चाबुक

एफएनएन; काशीपुर : जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के  निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया तो झोलाछाप की शामत आ गई। अभियान के दौरान तीन क्लीनिकों पर दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई। वैध कागज नहीं मिलने पर उनको नोटिस देकर तीन दिन के अंदर वैध कागजात दिखाने के निर्देश दिए हैं। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के डॉ.अमरजीत सिंह साहनी की अगुवाई में शनिवार को टीम ने बांसखेड़ा खुर्द क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने डॉ.सोहल एसएसके क्लीनिक, शर्मा क्लीनिक व गौतमी देवी क्लीनिक में जांच की। इस दौरान क्लीनिक संचालक दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर तीनों क्लीनिक संचालकों को तीन दिन का नोटिस देकर कागजात दिखाने को कहा गया है। डॉ. साहनी ने बताया क्षेत्र में कई डॉक्टर बिना किसी डिग्री के मेडिकल प्रेक्टिस कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। बताया, छापामार कार्रवाई के दौरान क्लीनिकों में मेडिकल कचरे का निस्तारण भी नियमानुसार नहीं मिला। प्रशासन ने ऐसे क्लीनिक संचालकों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने और नहीं मिलने पर क्लीनिक को सील करने के निर्देश दिए हैं। टीम में शुभम कुमार के अलावा पुलिस कर्मी भी शामिल थे।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img