03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Paris Paralympics: सातवें दिन भी भारत का जलवा, 2 स्वर्ण समेत चार पदक जीते

पांच स्वर्ण, 9 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर हासिल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, आठवें दिन भी कई खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद

एफएनएन स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Paris Paralympics पेरिस पैरालिंपिक्स के सातवें दिन बुधवार को भी भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी रहा। सातवें दिन भारत ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते। हरविंदर सिंह ने पैरालिंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहला भारतीय तीरंदाज बनकर इतिहास रच दिया। वहीं, धरमबीर ने देर रात क्लब थ्रो में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में रजत अपने नाम किया। वहीं, शॉटपुट (गोला फेंक) में विश्व चैंपियन सचिन सरजेराव ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता। पेरिस पेरालिंपिक्स में भारत के पदकों की संख्या फिलहाल 24 हो चुकी है। यह पैरालंपिक्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता नौवें वरीय हरविंदर ने दुनिया के 35वें नंबर के खिलाड़ी और छठे वरीय पोलैंड के लुकास सिजेक को एकतरफा खिताबी मुकाबले में 6-0 (28-24, 28-27, 29-25) से शिकस्त दी।

अब गुरुवार यानी आठवें दिन भी उनसे पदक की उम्मीद है। हरविंदर आज मिश्रित टीम रिकर्व स्पर्धा में पूजा के साथ जोड़ी बनाकर उतरेंगे। इस स्पर्धा का फाइनल भी आज ही खेला जाना है। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में सिमरन से भी पदक की उम्मीदें हैं। भारत इस पैरालंपिक में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा है और आज इस लक्ष्य के पार होने की पूरी उम्मीद है। भारत फिलहाल पदक तालिका में 13वें स्थान पर है, जो कि उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 के पदक विजेता भारतीय सितारे

अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलाड़ी: रजत पदक: एथलेटिक्स
धरमबीर: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
प्रणव सूरमा: रजत पदक: एथलेटिक्स
हरविंदर सिंह: स्वर्ण पदक: तीरंदाजी

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img