03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

100 फुट ऊंचे टॉवर पर जा चढ़ा और तारों पर रेंगने भी लगा, लोगों की धड़कनें हुईं तेज

चार घंटे की मान-मनौव्वल के बाद बमुश्किल नीचे उतारा गया, पुलिस-प्रशासनिक अफसर हुए हलाकान

एफएनएन, जांजगीर चांपा-छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना के मेव और रसौता गांवों के बीच मंगलवार को एक मानसिक विकलांग युवा 66 हजार केवी हाइटेंशन टॉवर के सबसे ऊंचे तारों पर चढ़ गया। हालाँकि नई हाईटेंशन लाइन के तारों में बिजली का करेंट प्रवाहित नहीं किया गया था लिहाजा बड़ा हादसा टल गया।

टॉवर की ऊंचाई तकरीब 100 फीट बताई जा रही है। युवक सीढ़ीनुमा टॉवर पर चढ़ता हुआ सबसे ज्यादा वाले तारों तक जा पहुंचा और इससे भी ज्यादा दुस्साहस यह कि वह अपनी जान की परवाह किए वगैर आसमान में झूलते इन्हीं तारों पर किसी परिंदे की तरह रेंग-रेंगकर आगे भी बढ़ने लगा।

राहगीरों की निगाह जब टॉवर के ऊपर तारों पर गई और किसी आदमी को रेंगते हुए देखा तो हैरत में पड़ गए। उन्होंने फोन कर डायल 112 पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद मानसिक बीमार युवक को तारों और टॉवर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img