03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भगवान राम की नगरी अयोध्या में यदि आप भी आवास या खेती लेना चाहते ; न करें इंतजार

Spread the love

एफएनएन, अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या में यदि आप भी आवास या खेती, व्यावसायिक भूमि को लेना चाहते हैं तो तो इंतजार न करिये। अगले महीने 10 सितंबर तक सर्किल रेट में 50 से लेकर दो सौ प्रतिशत तक को बढ़ाने का प्रस्ताव है। गुरुवार को ज़िला मजिस्ट्रेट ने प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची जारी की और लोगों से सुझाव मांगे। प्रस्तावित दरें अगस्त 2017 से लागू प्रचलित दरों से 50 प्रतिशत से 200 प्रतिशत ज्यादा हैं। सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर है और उसके बाद दरों को अंतिम रूप देकर अधिसूचित किया जाएगा।

करीब सात वर्ष बाद प्रस्तावित नए सर्किल रेट का अनुमोदन जिलाधिकारी ने किया
करीब सात वर्ष बाद प्रस्तावित नए सर्किल रेट अनुमोदन जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कर दिया है। प्रस्तावित सर्किल रेट को बुधवार को अपर जिलाधिकारी (क्ति एवं राजस्व) व जिला निबंधक महेंद्र कुमार सिंह, सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआइजी), उप जिलाधिकारी व उप निबंधक कार्यालय में सभी के अवलोकन के लिए भेज दिया गया है जिससे वे साथ व आपत्ति दे सकें। एआइजी के अनुसार प्रस्तावित सर्किल रेट के बारे में कोई भी अपना सुझाव व आपत्ति चार सितंबर तक प्रस्तुत कर सकता है। उसके बाद आये सुझाव व आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। निवेशकों की पसंद का क्षेत्र माझा जमथरा अयोध्या में भूमि चाहने वालों की पसंद है। अदाणी ग्रुप व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की संस्था व्यक्ति विकास मेद्र ने माइय जमरा में क्रय की है।

रामनगर के गांवों भूमि की कीमतें आसमान छू रही हैं
आप को बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन के बाद रामनगरी के आसपास के गांवों को भूमि की कीमतें आसमान छूने लगीं। भूमि खरीदने की होड़ में तिहुरा माझा में सर्किल रेट से 1235 प्रतिशत अधिक दाम पर अलग-अलग तारीख में भूमि की दो रजिस्ट्री हुई। सर्किल रेट 11 लाख प्रति हेक्टेयर के अनुसार उसकी कीमत एक करोड 99 लाख रही। उसे छह करोड़ 28 लाख रुपये में किया गया। जिस क्षेत्र के सर्किल रेट में दो सी प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है उसमें 16 वे ग्राम हैं जिनमें श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सर्वाधिक क्रय विक्रय हुआ है।

दो सौ प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव
दो सौ प्रतिशत की वृद्धि कृषि भूमि के लिए प्रस्तावित है व्यावसयिक के लिए एवं गैर कृषि भूमि के लिए 70 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है। माझा तिहुरा में सर्किल रेट से 12 सौ प्रतिशत अधिक दाम पर बिकी भूमि प्रस्तावित सर्किल रेट के होमवर्क में यह जानकारी सामने आई। हालांकि उप निबंधक कार्यालय ने माझा लिहाजा में मुंह मांगी कीमत पर जमीन क्रय करने वाले का नाम नहीं बताया लेकिन उसने स्वीकारा कि प्रस्तावित सर्किल रेट में वृद्धि होगी। इस जानकारी ने चौका दिया। माझा तिहरा अयोध्या से लगा हुआ है। 41 प्रतिशत से लेकर सर्वाधिक 1235 प्रतिशत सर्किल रेट की अधिक मूल्य पर उसमें भूमि खरीदी गई।

क्या है सर्किल रेट
जिसे गाइडलाइन वैल्यू या सरकारी मूल्य के रूप में भी जाना जाता है, वह न्यूनतम दर है जिस पर किसी विशेष क्षेत्र में संपत्ति खरीदी या बेची जा सकती है। इसे ही सर्किल रेट कहते हैं।

Also read-समस्तीपुर जिले में डकैती की योजना बना रहे छह कुख्यात अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img