03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: कर्जदार छेदालाल ने बैंक को ही बनाया 1.60 करोड़ का बकाएदार…

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बरेली: उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक कई साल पहले 55 हजार का ऋण लेने वाले छेदालाल से ब्याज समेत 3.14 लाख की वसूली के लिए नोटिस पर नोटिस जारी किए जा रहा था, लेकिन आरटीआई के जरिए जब छेदालाल जाल बिछाया तो न सिर्फ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तक उसमें फंस गया बल्कि प्रशासन के अफसर भी चकरा गए हैं। छेदालाल ने बैंक पर ही 1.60 करोड़ का बकाया निकाल दिया है और डीएम से उसका भुगतान कराने की मांग की है।

दरअसल, यह छेदालाल का अनोखा खेल एक आरटीआई के जवाब में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दी गई इस अविश्वसनीय सी जानकारी देने के बाद शुरू हुआ कि एक रुपये के सिक्के में 24 कैरट का .777 मिलीग्राम सोना होता है। इसके बाद छेदालाल ने डीएम को रिजर्व बैंक के जवाब की प्रति के साथ प्रार्थनापत्र देकर जिद पकड़ ली है कि वह सिक्कों के हिसाब से ही अपना ऋण अदा करना चाहते हैं।

इस प्रार्थनापत्र में उन्होंने सारा हिसाब समझाते हुए बताया है कि बैंक में उनके 28 सौ रुपये जमा किए थे। इन्हें सिक्कों में तब्दील किया जाए तो उनमें मौजूद सोने के हिसाब से उनका बैंक पर ही 1.60 करोड़ का बकाया निकल रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द इसकी अदायगी कराने की मांग की है। उन्होंने प्रार्थनापत्र के साथ अंग्रेजों के समय में जारी सिक्के और 1934 और उसके बाद जारी सिक्कों की छाया प्रति भी संलग्न की हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

छेदालाल का गणित जिसमें उलझा प्रशासन

मीरगंज के गांव गुलड़िया में रहने वाले छेदालाल ने प्रशासन को दिए प्रार्थनापत्र में जिक्र किया है कि आरबीआई के अधिकारी के. श्रीनिवासन ने 14 अगस्त 2023 को उनकी आरटीआई के जवाब में सन् 1934 से अब तक एक रुपये के सिक्के में 24 कैरेट का .777 मिलीग्राम सोना होने की लिखित जानकारी दी थी।

इस समय 10 ग्राम सोना लगभग 75 हजार का है। इस हिसाब से .777 मिलीग्राम सोना 5827 रुपये का होता है। उनके बैंक में 28 सौ रुपये जमा हैं। सिक्कों के हिसाब से 28 सौ रुपये में 2 किलो 175 ग्राम सोना होता है जिसकी कीमत 1 करोड़ 63 लाख 17 हजार रुपये है। इस तरह 3.14 लाख का बकाया काटने के बाद भी उनका बैंक पर 1.60 करोड़ से ज्यादा रुपया निकल रहा है। छेदालाल ने अपने प्रार्थनापत्र में आरबीआई का जवाब संलग्न करने के साथ डीएम से बैंक से अपनी बकाया रकम दिलाने की मांग की है।

 

 

प्रशासन ने अग्रणी जिला प्रबंधक पर टाला मामला

छेदालाल ने 12 अगस्त को आरटीआई के तहत प्रार्थनापत्र देकर जिला प्रशासन पर भी कई सवाल दागे हैं।अफसरों पर इसका जवाब देते नहीं बना तो कलेक्ट्रेट के सूचना अधिकारी (नोडल) एवं एडीएम फाइनेंस संतोष बहादुर सिंह ने यह मामला अग्रणी जिला प्रबंधक को बढ़ा दिया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आवेदक की ओर से मांगी गई जानकारी उनके कार्यालय के क्षेत्राधिकार में है, इसलिए उन्हें स्थानांतरित की जा रही है।

Also read- बरेली: कर्जदार छेदालाल ने बैंक को ही बनाया 1.60 करोड़ का बकाएदार…आरबीआई भी जाल में फंसा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img