03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब पीलीभीत में भाजपा विधायक के पिता और पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा ने खोला मोर्चा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

मायावती के शासन को योगी सरकार से बेहतर बताया, अल्टीमेटम देकर शाम को खत्म किया धरना

एफएनएन, पीलीभीत। बीसलपुर के भाजपा विधायक विवेक वर्मा के पिता और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से बेहतर बताया है।

पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा छुट्टा पशुओं और अन्य जन समस्याओं को लेकर मंगलवार को बीसलपुर स्थित मंडी समिति में क्षेत्रीय लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए प्रदेश नें सत्तारूढ़ योगी सरकार पर हमलावर थे। धरना स्थल पर मौजूद किसानों-मजदूरों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर खूब तीर छोड़े। भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल की सराहना की।

बीसलपुर में धरना देते भाजपा विधायक के पिता पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा

प्रदेश सरकार में मंंत्री रह चुके श्री वर्मा ने छुट्टा पशुओं, बंदरों, बाघों से बचाव की समुचित व्यवस्था कराने, बाढ़, वर्षा से किसानों को हुई क्षति का मुआवजा दिलाने, कोयला डिपो हटवाने, बजाज हिदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा, मकसूदापुर की इकाइयों से किसानों का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल दिलाने, नगर पालिका में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने और बारह पत्थर मंदिर के पास तोड़ी गई दुकानों को पुन: बनवाने की मांग की। पूर्व मंत्री श्री वर्मा बोले- मायावती की सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम रहती थी। उन्होंने मंच से कहा कि जब तक जन समस्याओं का निस्तारण नहीं होता, वह धरने पर ही बैठे रहेंगे।

सभा में यह भी तय किया गया कि यदि इन मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो प्रशासन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगी शाम को सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त हो गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img