03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का दबदबा विजेता खिलाड़ियों को चुघ और छाबड़ा ने किया पुरस्कृत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: भूरारानी स्थित नजारा रेस्टोरेंट में एक दिवसीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य की तमाम जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप में रुद्रपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और वह ओवरऑल चैंपियन बने ।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सभी विजेताओं को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ और बलदेव राज छाबड़ा ने पुरस्कृत किया। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि खेलों से आपसी सौहार्द बढ़ता है। युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए क्योंकि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा जो छोटे-छोटे शहरों से निकलकर खेलों में प्रतिभाग करते हैं आने वाले समय में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया है और खेलो इंडिया बड़ो इंडिया के नारे के साथ युवाओं को प्रेरणा दी है।

छाबड़ा ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और खेलों के जरिए युवा आगे बढ़ सकते हैं चुघ और छावड़ा ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संगठन के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि पांचवी उत्तराखंड पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में रुद्रपुर ओवरऑल चैंपियन बना और पहले स्थान पर रहा।

नैनीताल दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 80 और 85 किलोग्राम वर्ग भार में महिला सीनियर में मनाली राठी ने गोल्ड, कृति गोसाई ने सिल्वर और मीनाक्षी ध्यानी ने कांस्य पदक हासिल किया ।वहीं 65 और 70 किलोग्राम वर्ग भार में उन्नति डंगवाल प्रथम और दीपिका ध्यानी दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केवल किशन भारती सन्नी पुनयानी चन्द्र प्रकाश चूघ अखिलेश शर्मा सन्नी पासवान राज कोली अमित गौड़ विजय सागर शहीद दर्जनों अभिभावक गण व सैकड़ो बच्चे पूरे प्रदेश के उपस्थित थे

Also read-रुद्रपुर में मौलवी द्वारा बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने ठोस कदम उठाया

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img