उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे समेत 13 मार्ग बंद

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो रहे है। इसी बीच बारिश के कारण दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे समेत 13 मार्ग बंद होने की खबर सामने आई है। वहीं इससे लोगों को आवाजाही में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बारिश के कारण दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग समेत लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का गडूल-सकरौल मोटर मार्ग, बाढ़वाला-जुड्डो-मटोगी मोटर मार्ग, गौराघाटी-रंगेऊ मोटर मार्ग, प्यूनल मोटर मार्ग व अन्य कई मार्ग मलबा और बोल्डर आने से बंद पड़े है। ऐसी स्थिति में लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करता देख प्रशासन इन बंद मार्ग को खोलने के निरंतर प्रयास कर रहा है।

वहीं लोक निर्माण विभाग की अभियंता रचना थपलियाल और अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मलबा आने से बंद हुए सभी मार्ग को खोलने का काम निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त जल्द ही यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

Also read-रुद्रपुर में पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का दबदबा विजेता खिलाड़ियों को चुघ और छाबड़ा ने किया पुरस्कृत

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img