03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरियाणा के सबसे कम उम्र की आराध्या अब माउंट चढ़ने को तैयार, बोली – एवरेस्ट की चोटी…

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली: अगर मन में जज्बा हो तो कोई क्या नहीं कर सकता। यह कहावत चरितार्थ कर रही है हरियाणा के रेवाड़ी निवासी 11 वर्ष की आराध्या जो दिल्ली के इंडिया गेट से रविवार सुबह साइकिल से रवाना हुई और शाम को अलवर पहुंची। आराध्या दिल्ली से मुंबई तक साइकिल से ही जाएगी। उसका मुख्य मकसद है माउंटेन एवरेस्ट चोटी पर फतह पाना। वह एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनना चाहती है।

आराध्या ने बताया कि वह सुबह दिल्ली के इंडिया गेट से रवाना हुई और करीब 10 से 15 दिन में साइकिल से मुंबई पहुंचने का कार्यक्रम है। वह रोजाना करीब डेढ़ सौ किलोमीटर चलने का संकल्प लेकर चल रही है। उसे मार्च में माउंटेन एवरेस्ट पर जाना है। आराध्या रेवाड़ी की है और कक्षा आठवीं में पढ़ती है। इस नन्ही बच्ची के साथ इनकी मां दूसरे वाहन से साथ चल रही हैं।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आराध्या की मां निशा ने बताया कि वह खुद अलवर से हैं और पहले साइकलिंग करती थी, लेकिन किसी कारण से साइकलिंग बंद कर दी। उन्होंने बताया कि उनका भाई भी माउंटेन एवरेस्ट पर जा चुका है और वह खुद भी भाई के साथ एवरेस्ट पर जा चुकी हैं। उसी से इस बिटिया को प्रेरणा मिली। उसके बाद बिटिया ने कहा कि मुझे भी माउंटेन एवरेस्ट फतह करना है।

 

निशा ने बताया कि साइकिल से दिल्ली से मुंबई जाने का उद्देश्य लोगों में पौधारोपण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। रास्ते में जितने भी बड़े शहर पड़ रहे हैं, वहां हम पौधारोपण का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका का एक 13 वर्ष 10 महीने का बालक है रोमिन जॉडर्न, जिसने माउंटेन एवरेस्ट को फतह किया है। उस वल्डर् रिकॉडर् को तोड़ने के लिए आराध्या माउंट एवरेस्ट पर फतह करने के लिए मार्च में रवाना होगी। अगर हम सफल होते हैं तो भारत के नाम एक नया वल्डर् रिकॉडर् होगा ।

Also read- गाजियाबाद में एक शख्स ने कुतिया के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला…. वीडियो वायरल पुलिस नेआरोपी को धर दबोचा

Hot this week

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img