03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक शिव अरोरा ने गैरसेंण विधानसभा सत्र के दौरान बोले घनी आबादी वाली बस्तीयो के लाखो लोगो को इस जिला अस्पताल सें मिलेगी इलाज मे सुविधा

 

एफएनएन, रुद्रपुर: गैरसेंण विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विधायक शिव अरोरा ने नियम 300 के अन्तर्गत जिला अस्पताल को उसके पुराने स्थान इंद्रा चौक के पास संचालन करने हेतु विषय को सदन मे रखा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर जिला मुख्यालय होने के साथ उद्योगिक नगर भी है जहाँ बड़ी संख्या मे आबादी निवास करती है, जहाँ 20 वर्ष पूर्व मेडिकल कॉलेज की घोषणा हुई मगर कई सरकार आए और गई लेकिन इसका निर्माण कार्य धरातल पर नहीं हो सका विधायक ने पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार जताया की उनके नेतृत्व मे स्वास्थ्य मन्त्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देशन पर रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज आरम्भ होने का सपना अब साकार होनी की ओर है उन्होंने माग उठायी वर्ष 2025-26 मे रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज मे एमबीबीएस कक्षाये आरम्भ कराना अति आवश्यक है, जिससे जनहित मे मेडिकल कॉलेज की स्वस्थ सेवाएं आमजन को मिल सके, साथ हीं छात्रों को एमबीबीएस कोर्स को करने की ओर सम्भावनाये बढ़ सके जिसका स्वस्थ क्षेत्र मे उत्तराखंड राज्य को लाभ होगा।

वही विधायक ने सदन के माध्यम सें कहा वर्तमान मे जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के परिसर मे सुचारु है या उसका हिस्सा है ओर जैसे हीं मेडिकल कॉलेज आरम्भ हो जायेगा तो जिला अस्पताल की सुविधा समाप्त हो जायेगी ऐसे मे एक नवीन जिला अस्पताल रुद्रपुर मुख्यालय पर प्रस्तावित है तो वही इंद्रा चौक जो जिला मुख्यालय का केंद्र है उसके पास 13 एकड़ भूमि उपलब्ध है जिसमे पहले भी जिला अस्पताल संचालित होता था उसको अपने पुराने स्थान पर संचालित किया जाना जनहित मे सुगम होगा तो वही इंद्रा चौक के पास यातायात के साधन व अवगमन की सुविधा भी अधिक है इसलिये यह स्थान जिला अस्पताल हेतु काफ़ी उपयुक्त है, इसलिये विधायक ने स्वस्थ मंत्री डॉ धन सिंह रावत सें आग्रह किया जनहित मे इसकी स्वीकृति अतिशीघ्र दिया जाना उचित होगा,
विधायक शिव अरोरा ने कहा इंद्रा चौक के पास घनी आबादी वाले क्षेत्र रमपुरा , भदाईपूरा, प्रीत बिहार, रेशमबाड़ी, पहाड़गंज, दूधिया नगर, खेड़ा, संजय नगर खेड़ा, गाँधी कालोनी, ट्रांजिस्ट कैम्प जैसे क्षेत्र लगे हुए है जिसका लाभ लाखो लोगो को मिलेगा, साथ हीं छोटी बीमारियों का इलाज जिला अस्पताल स्तर पर संभव होगा ओर अगर बड़ी गंभीर बीमारी होने पर महज 1.5 किलोमीटर के अंतर पर मेडिकल कॉलेज मे आमजन अपना इलाज करवा सकेगे, जिससे रुद्रपुर क्षेत्र के गरीब लोगो को गंभीर बीमारी हेतु राममूर्ति, एम्स जैसे हॉस्पिटल हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा, उन्होंने कहा स्वस्थ के क्षेत्र मे मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल मील का पत्थर सबित होंगे, जनहित मे यह दोनों कार्य बहुत महत्वपूर्ण है ओर उनको पूर्ण विश्वास है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे डॉ धन सिंह रावत द्वारा मेडिकल कॉलेज मे एमबीबीएस की कक्षाएं व मुख्यालय पर जिला अस्पताल संचालन की दिशा मे आगे बड़ेंगे ।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img