03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मामा के घर से लौट रहे बच्चे का अपहरण, मासूम ने युवक के हाथ पर काटकर बचाई अपनी जान

 

एफएनएन, उत्तराखंड: उधमसिंह नगर जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अपराधी आए दिन मारपीट, चोरी आदि की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर का है, जहां एक युवक के द्वारा मामा के घर से अपने घर जा रहे बच्चे को चोरी कर लिया गया। वहीं बच्चे ने होशियारी दिखाई और युवक के हाथ में काट लिया और भाग निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

दरअसल, यह घटना खेड़ा कालोनी के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई है, जहां एक बच्चा अपने मामा के घर से लौट रहा था। इस बीच एक युवक ने बच्चे का अपहरण कर लिया लेकिन बच्चे ने अपने बीच बचाव के लिए आरोपी के हाथ पर काट दिया। इसके बाद युवक ने बच्चे को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बच्चे ने घर जाकर परिजनों को अपने चोरी होने की जानकारी दी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तत्काल रम्पुरा चौकी पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने अब तक तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बच्चा चोरी की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है, जिसमें बच्चा चोर बच्चे को गोद में लेकर जाता दिखाई दे रहा है।

वहीं इस मामले में रम्पुरा चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में जहीर अहमद पुत्र रहीस अहमद के द्वारा बताया गया कि उनका बेटा तैमूर अली 8 वर्षीय अपने मामा के घर से निकल कर अपने घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात युवक ने उसको उठा लिया। तभी उसने युवक के हाथ में काटकर अपने आप को छुड़ाया और परिवार वालों को पूरी जानकारी दी। बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक चोर को पकड़ा नहीं जा सका है। इसके अतिरिक्त एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img