03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘जिस थाली में खाते उसी में छेद करते’, Jaya Bachchan के बयान से भड़क गए थे Ranvir Shorey, 4 साल बाद दी सफाई

 

एफएनएन, नई दिल्ली: बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद यानी नेपोटिज्म का मुद्दा कोई नया नहीं है। फिल्मी सितारों पर सिर्फ अपने बच्चों या करीबियों को लॉन्च करने का आरोप लगाया जाता रहा है, काबिल होने के बावजूद आउटसाइडर्स काम के लिए तरसते हैं। 2020 में जब नेपोटिज्म का मुद्दा चरम पर था, तब अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने भी संसद भवन में इसके खिलाफ एक बयान दिया था

जया बच्चन ने संसद भवन में नेपोटिज्म के खिलाफ बोलने वालों को लताड़ लगाते हुए कहा था, “जिस थाली में खाते हो उसी में छेद करते हो।” उनका ये बयान खूब चर्चा में रहा था। उस वक्त रणवीर शौरी (Ranvir Shorey), जया की बातों से इतना भड़क गए थे कि उन्होंने भी ट्वीट किया था। अब रणवीर शौरी ने अपने चार साल पुराने ट्वीट को लेकर सफाई दी है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस मुद्दे पर बात की है।

चार साल बाद दी ट्वीट को लेकर सफाई

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में रणवीर शौरी ने कहा, “मैंने जया जी की टिप्पणी पर ऐसा नहीं कहा था, उन्होंने उस समय जो कुछ भी कहा वह इंटरनेट पर छा गया था। हर कोई उस थाली के बारे में बात कर रहा था। इसलिए मैंने भी अपनी राय दी, लेकिन यह उनके जवाब में नहीं था। मुझे यह लिखते हुए बहुत गुस्सा आया होगा। पहले भी लोगों ने मुझसे कहा है कि मैं सोशल मीडिया पर काफी मोटिवेट होकर लिखता हूं। इसलिए शायद पीछे हट जाना बेहतर है।”

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img