Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीय‘देवों के देव महादेव’ की एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान ड्रग्स खरीदते अरेस्ट

‘देवों के देव महादेव’ की एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान ड्रग्स खरीदते अरेस्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार कर लिया ।उनके पास से 99 ग्राम गांजा जब्त हुआ था। एजेंसी के मुताबिक, दो लोगों को अरेस्ट किया गया है, जिन्हें 8 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। एएनआई के अनुसार, “मुंबई जोनल यूनिट की एक टीम ने माछीमार, वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से वह 99 ग्राम गांजा जब्त करने में सफल रही। दो व्यक्तियों- एक फैजल और टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में भी पेश किया जा चुका है। वे 8 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।” बता दें कि एनसीबी इस समय सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल की जांच कर रही है। जांच एजेंसी की ओर से एक और ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ है। वह अभी तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीबी की टीम ने सिविल ड्रेस में मुंबई के वर्सोवा के दो इलाकों में छापेमारी की थी, जिसमें एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़ा। बता दे कि एनसीबी ने ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की थी। हालांकि, उनके हाथ कोई सबूत नहीं लग पाया। इसके अलावा उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से फिलहाल, रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments