03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तीसरे दिन 6200 नीटर ऊंची बर्फीली चोटी से सुरक्षित निकाले गए चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी पर्वतारोही

Spread the love

एऩडीआरएफ और एसडीआरएफ जवानों ने वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों के जरिए संयुक्त रूप से चलाया जोखिम भरा सफल सर्च ऑपरेशन

एफएनएन ब्यूरो, चमोली-उत्तराखंड। चमोली के लगभग सात हजार मीटर ऊंची बर्फ से ढंकी चौखंबा चोटी पर ट्रैकिंग के दौरान फंसे दोनों विदेशी पर्वतारोहियों को रविवार को तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है।

सुरक्षित निकाले गए दोनों विदेशी पर्वतारोही

शनिवार को वायु सेना के दो हेलीकाप्टरों से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान उन्हें बेस कैंप पर एक टेंट और स्लीपिंग बैग तो मिला था, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। रविवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया और दोनों पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मिले।

6995 मीटर ऊंची चौखंबा चोटी फतेह करने गए थे

ब्रिटिश महिला पर्वतारोही फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए की महिला पर्वतारोही मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) कुछ दिन पहले बदरीनाथ से 6995 मीटर ऊंचे चौखंबा पर्वत पर चढ़ाई के लिए गईं थीं। तीन अक्तूबर को इन महिला पर्वतारोहियों ने पेजर से अपने दूतावास से संपर्क कर बताया कि वे चौखंबा चोटी पर पहुंचने से पहले ही बर्फीली खतरनाक पहाड़ियों में फंस गए हैं। उनका सारा सामान भी खाई में गिर गया है।

सुरक्षित निकाले गए दोनों विदेशी पर्वतारोही

दूतावास से मिली सूचना पर शुक्रवार को वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने पर्वतारोहियों की तलाश में घंटों सर्च अभियान चलाया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। शनिवार को एसडीआरएफ और वायुसेना ने सुबह से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया। लेकिन दूसरे दिन भी दोनों पर्वतारोहियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश में निकली एसडीआरएफ की टीम पर्वत पर करीब 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एडवांस बेस कैंप तक पहुंच गई थी।

चौखंबा की हेली से ली गई तस्वीर
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिलाओं ने जिस जगह से संपर्क किया था वह 6200 मीटर के करीब है। टीम से लगातार सेटेलाइट से संपर्क किया। रविवार सुबह इससे भी अधिक ऊंचाई पर दोनों महिला पर्वतारोही सुरक्षित दिखे तो उन्हें हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

Hot this week

rudrapur में सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी का सम्मान, IIA ने उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) रुद्रपुर...

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में...

Topics

rudrapur में सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी का सम्मान, IIA ने उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) रुद्रपुर...

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में...

Dehradun : हरिद्वार रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Dehradun हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर उस समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img