03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किशोरी के साथ 3 युवकों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर युवक को पेड़ से बांधा, हैवानियत से पीड़िता बेहोश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, चंदौली : नौगढ़ इलाके के जयमोहनी जंगल में 3 युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया. किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी. इस दौरान आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रुकवा लिया. इसके बाद युवक को पेड़ से बांधकर हैवानियत की. इससे किशोरी बेहोश हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. होश में आने पर किशोरी ने युवक को छुड़ाया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली 17 साल की किशोरी 12वीं की छात्रा है. गुरुवार को वह मद्धुपुर स्थित कॉलेज में पढ़ने गई थी. यहां से वह गांव के युवक के साथ बाइक से नौगढ़ स्थित गहिला बाबा मंदिर में दर्शन के लिए चली गई. दर्शन-पूजन के बाद वह युवक के साथ लौट रही थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दौरान मंदिर से करीब 100 मीटर दूर जयमोहनी पोस्ता गांव के जंगल में गांव के ही रहने वाले 3 युवकों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद किशोरी के साथ गंदी हरकतें करने लगे. युवक ने विरोध किया तो उसे डरा-धमका कर रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया. इसके बाद तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया.

हैवानियत से किशोरी बेहोश हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. होश में आने पर पीड़िता ने युवक की रस्सी खोली. इसके बाद दोनों घर पहुंचे. किशोरी ने परिवार को आपबीती बताई. किशोरी के पिता ने नौगढ़ थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया.

एसओ कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक, सुनील और शिवम के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- ब्राजील में 62 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Topics

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img