03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर: टेड़ा गांव में युवक को सोते समय सांप ने काट, तीन अस्पताल हुआ रेफर, नहीं बची जान, 14 अगस्त को ज्वाइन करनी थी नौकरी

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: टेड़ा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय युवक को उसके पैतृक गांव में देर रात सोने के दौरान सांप ने काट दिया. उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. युवक की कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जॉब लगी थी. उसको 14 अगस्त को नौकरी ज्वाइन करने बेंगलुरु जाना था.

युवक को सोते समय सांप ने काटा

सोमवार की देर रात एक युवक की घर में सोने के दौरान जहरीले सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. आपको बता दें कि रामनगर के ग्राम टेढ़ा निवासी 23 वर्षीय राहुल रावत अपने किसी निजी कार्य से अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवाल गया था. बताया जाता है कि कल रात वह अपने गांव में सो रहा था. पास में ही उसके चाचा भी सो रहे थे.

इसी बीच राहुल को जहरीले सांप ने काट लिया. पता चलने के बाद परिजन उसे देवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये. यहां 3 घंटे तक चिकित्सकों ने उसका उपचार किया. लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे रामनगर सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. परिजनों उसे उपचार के लिए रामनगर ले आये. लेकिन यहां भी उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन उसे बाजपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य सेवाओं से नाराज ग्राम प्रधान

 इस मामले में देवाल के पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल सिंह रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं. कई बार अवगत कराने के बाद भी आज तक यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है. इस कारण इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें:-हल्द्वानी: होटल में मिला व्यक्ति का शव, कमरे से बदबू आने पर मचा हड़कंप

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img