03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के बहराइच ज‍िले में नाग-नागिन के जोड़े को ‘रोमांस’ करते देख थमे लोगों के कदम, नजारा कैमरे में कैद

Spread the love

एफएनएन, बहराइच: पवित्र सावन मास में नाग-नागिन के जोड़े को प्रेमालाप (रोमांस) करते देख कैसरगंज के कंजिया गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाग-नागिन का रोमांस देखने के लिए लोग झाड़ियों में टकटकी लगाए रहे। कुछ लोगों ने इसे अपने मोबाइल में कैद भी कर लिया। मान्यता के अनुसार सावन माह में ऐसा दुर्लभ दृश्य देखा जाना काफी शुभ माना जाता है।

नाग-नागिन के जोड़े को देखना अपने देश में शुभ माना जाता है। जंगल में या घर के आसपास भी नाग और नागिन के जोड़े को देखने से लोगों में दहशत भले फैल जाती हो, लेकिन राह चलते अगर ऐसा दृश्य दिख जाए, तो लोगों के पांव अपने आप ठहर जाते हैं। खासकर जब नाग और नागिन एक-दूसरे के साथ आलिंगनबद्ध होकर प्रेमालाप करते नजर आएं, तो यह दृश्य बड़ा रोमांचक होता है। कुछ ऐसा ही दृश्य कैसरगंज इलाके में देखने को मिला।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यहां हनुमान मंदिर के निकट डा. नकछेद प्रसाद मिश्र की क्लीनिक के पास पीपल का पुराना पेड़ है। यहां खंडहर में की झाड़ियों में नाग-नागिन के जोड़े को प्रेमालाप करते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसे मेडाक लाइफ साइंस के एमआर व सूफीपुरा निवासी रवि पाठक गुलशन ने दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे से कैद कर लिया। बताया जाता है कि दो विशालकाय सांप आपस में कई घंटों तक आलिंगन करते रहे। इस आलिंगन की सूचना जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को मिली देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

शुभ माना जाता है जोड़े को देखना

पंडित नारायण शरण दीक्षित बताते हैं कि नाग-नागिन के जोड़े को मिलन करना के दृश्य को देखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जब कहीं नाग और नागिन आलिंगनबद्ध होते नजर आ जाएं, तो यह खुशहाली का सूचक होता है। यह प्रेम लीला क्षेत्र में अच्छी बारिश का भी संकेत देती है। जानकारों की मानें तो मानसून के पहले नाग-नागिन के मिलन का समय होता है और ये प्रेमालाप लंबे समय तक चलता है। इस दौरान नाग-नागिन एक दूसरे से आलिंगन करते हुए दो से तीन फीट ऊपर तक उठ जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में सूखे पत्तियों की आवाज सुनाई दी। आवाज की तरफ जब ग्रामीण बढ़े, तब यहां दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। यहां नाग और नागिन एक दूसरे से लिपटकर आलिंगन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- अयोध्‍या दुष्‍कर्म मामले में अखि‍लेश यादव डीएनए टेस्‍ट की मांग पर अड़े, अवधेश प्रसाद बोले- आरोपी को म‍िले फांसी की सजा

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img