03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लव जिहाद मामले में घिर गई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

एफएनएन, नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। आयोग के अनुसार, रेखा शर्मा ने राज्य में बढ़ते ‘लव जिहाद’ के मामलों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की. जिसके बाद इसपर खासा बवाल शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर आयोग की अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग उठने लगी। महिला आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार, रेखा शर्मा ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आपसी सहमति से भिन्न धर्मों के लोगों के विवाह और ‘लव जिहाद’ के बीच के अंतर को रेखांकित करते हुए इस मुद्दे पर राज्यपाल का ध्यान केंद्रित किया। बवाल बढ़ता देख रेखा शर्मा ने कहा, ‘मैंने इस मुद्दे पर ट्विटर से शिकायत की है कि मेरे अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि देखी गई है. इसकी जांच की जा रही है। मैं ट्रोल्स को जवाब देना पसंद नहीं करूंगी.’ । महिला आयोग के ट्विटर हैंडल से रेखा शर्मा और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की एक तस्वीर भी शेयर की गई है। कैप्शन में ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है। लव जिहाद’ शब्द का प्रयोग कुछ दक्षिणपंथी टिप्पणीकार करते हैं और आरोप लगाते हैं कि हिंदू महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण करवाकर शादी की जाती है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान इसपर भी चर्चा की कि राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष नहीं होने की वजह से करीब 4,000 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सका है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img