03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के बरेली में सनसनीखेज का मामला आया सामने, शराब के नशे में धुत युवक ने 85 साल की वृद्धा से रेप के बाद की हत्या

Spread the love

एफएनएन, बरेली:  यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पूर्व सभासद के भाई राकेश ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्या कर दी। सूचना पर सीओ के साथ पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना कर जांच-पड़ताल की। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुट गई। उसके खिलाफ वृद्धा की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये घटना सेंथल क्षेत्र का है। 85 साल की बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। उसके पति और बेटों की मौत हो चुकी है। पास में ही वृद्धा के भाई का घर भी है। काफी दिन से वह बीमार चल रही थी और सोमवार दोपहर घर में चारपाई पर लेटी थी। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व सभासद का छोटा भाई राकेश शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुस गया और वृद्धा से रेप किया। इसके कुछ देर बाद ही वृद्धा की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसी बीच वृद्धा की बहू उसे देखने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। वह छत पर पहुंची तो राकेश नग्न अवस्था में उनके घर में बैठा था। वह शोर मचाते हुए छत से नीचे उतरी और राकेश को पकड़ लिया लेकिन वह अपने कपड़े छोड़कर वृद्धा की चादर लपेटकर भाग निकला। कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ हर्ष मोदी और थाना प्रभारी जगत सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें…मां-बेटी को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम देने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img