03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर टैंकर की टक्कर से ऑटो के परखचे उड़े, चालक की मौत, छह लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर मोतीनगर के पास दूध के टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लालकुआं से एक ऑटो चालक सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रहा था। मोतीनगर के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और वह सड़क किनारे पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने टेंपो में फंसी सवारियों को निकाला।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
घायल ऑटो चालक उजाला नगर निवासी मो. रफी, इंदिरा नगर निवासी मुन्ने मियां और उनका पुत्र पांच वर्षीय हसन, उजाला नगर निवासी चंदा, मोतीनगर निवासी कृति, पॉलीशीट निवा विपिन चंद्रा और ग्राम धारी बागेश्वर निवासी हेमंत कुमार मेहरा को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान देर रात चालक मोहम्मद रफी ने दम तोड़ दिया, जबकि हसन और विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। विपिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, विधायक सुमित हृदयेश, निवर्तमान पार्षद मोहम्मद गुफरान ने एसटीएच पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस के अनुसार टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img