03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली में फटा बादल, हाईवे और विद्युत सब स्टेशन मलबे से पटा, 2 गाड़ियां भी दबीं

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, चमोली: जिले में मूसलाधार बारिश से खासा नुकसान पहुंचा है. वहीं कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर नलगांव और पंतीगांव में बादल फटने से तबाही मच गई. नलगांव में बादल फटने से करीब 200 मीटर में मलबा हाईवे पर आ गया. वहीं पंतीगांव में बादल फटने से मलबा विद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुस गया. भले ही बादल फटने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नलगांव, आमसौड़, पंतीगांव, हरमनी सभी स्थानों पर हाईवे बंद हो गया. वहीं भूस्खलन से गोपेश्वर के सुभाष नगर में दो गाड़ियां मलबे में दब गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बादल फटने से दहशत में लोग

जनपद में भारी बारिश से हाईवे अवरुद्ध होने से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है. जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भूस्खलन से गोपेश्वर के सुभाष नगर में दो गाड़ियां मलबे में दब गई. नारायणबगड़ के पंती विधुत सब स्टेशन के समीप बादल फटने से मलबा विद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुस गया और वहां रखे ट्रांसफॉर्म हाईवे पर पहुंचे गए. जिस तरह से बारिश कहर बरपा रही है, उससे लोगों में दहशत का माहौल है. जिले में भारी बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

हाईवे मलबा से पटा

वहीं जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से खासा नुकसान पहुंचा है. वहीं बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता सुमित ने जानकारी देते हुए कहा कि नारायणबगड़ क्षेत्र से आगे नलगांव एवं आमसौड़ के पास हाईवे पर काफी मलबा आ गया है. मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई है, मलबा हटाने के बाद आवाजाही जल्द शुरू हो जाएगी.बता दें की बीते दिन चमोली के कोठियालसैंण के पास बुराली नाले में भूस्खलन होने से लोगों के घरों में मलबा घुस गया था. साथ ही कोठियालसैंण में कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए थे. घटना के बाद प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन किया था.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img