03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जारी हुए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड, परीक्षा 4 अगस्त को

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  IBPS RRB ऑफिसर स्केल 1 परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिसर स्केल 1 के घोषित रिक्त पदों पर भर्ती CRP XIII के लिए इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल (IBPS) द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (IBPS RRB PO Admit Card 2024) जारी कर दिए गए हैं। संस्थान द्वारा उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बुधवार, 24 जुलाई को जारी किए गए।

IBPS RRB PO Admit Card 2024: इन स्टेप में करें डाउनलोड

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने IBPS RRB CRP XIII के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिसर स्केल 1 प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (IBPS RRB PO Admit Card 2024) डाउनलोड करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर विजिट करें और फिर CRP-RRB सेक्शन में जाएं। इसके बाद उम्मीदवारों को CRP RRB XIII के सेक्शन में जाना होगा, जहां पर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के सम्बन्धित लिंक एक्टिव किया गया है। वैकल्पिक तौर पर उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तारीख के विवरणों को भरकर सबमिट करके अपना प्रवेश पत्र देख और प्रिंट कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इससे पहले IBPS ने RRB ऑफिसर स्केल 1 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की घोषणा की थी, जिसके अनुसार प्रीलिम्स का आयोजन 4 अगस्त को किया जाएगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को परीक्षा में अपनी एक वैलिड फोटो आइडी प्रूफ की कॉपी भी साथ ले जानी होगी। अन्य निर्देशों के लिए परीक्षा अधिसूचना और प्रवेश पत्र पर दी गई गाइडलाइंस को पढ़ें।

यह भी पढ़ें – गुजरात से लौटीं लक्सर पीजी कॉलेज की प्रोफेसर कनुप्रिया, उद्यमिता के प्रति छात्रों को करेंगी प्रेरित

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img