03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्रीय बजट में पीएम आवास योजना के तहत देहरादून के 20 हजार परिवारों को मिली घर मिलने की उम्मीद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों को किफायती आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रावधान किया गया है। ऐसे में अब एमडीडीए और आवास विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नगर निगम में आवेदन करने वाले बीस हजार से ज्यादा परिवारों को अपना घर मिलने की उम्मीद जगी है।

देहरादून नगर निगम में करीब बीस हजार परिवारों ने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया है। अब तक एमडीडीए 464 परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध भी करवा चुका है। धौलांस में 240 परिवारों को आवंटन हुआ है, लेकिन अभी निर्माण पूरा नहीं होने के कारण लोग वहां शिफ्ट नहीं हो सके हैं।

इसके अलावा भी हजारों की संख्या में आवासीय योजना के दायरे में आने वाले परिवार घर मिलने की उम्मीद में बैठे हैं। केंद्र से राज्य सरकार के माध्यम से बजट उपलब्ध करवाये जाने के बाद एमडीडीए नई आवासीय योजनाओं पर काम शुरू कर सकता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्राधिकरण इसके लिए संभावनाएं तलाश रहा है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया, जल्द नई आवासीय योजनाओं के लिए जगह चिन्हित की जा रही हैं।

पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिलता रहेगा

जरूरतमंद फड़-ठेली लगाने वाले व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है कि उनको पीएम स्वनिधि योजना का लाभ आगे भी मिलता रहेगा। अब तक आवेदन करने वाले सात हजार में से पांच हजार से ज्यादा लोगों को नगर निगम से 10 से 50 हजार तक ब्याजमुक्त ऋण मिल चुका है। नगर निगम ने साढ़े छह सौ नए लोगों को स योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

इसके तहत दस हजार रुपये का लोन नौ माह, बीस हजार रुपये का 18 माह, 50 हजार रुपये का लोन 20 से 22 माह में चुकाना होता है। नगर निगम में फॉर्म भरकर आधार, बैंक पासबुक की कॉपी, ठेली के साथ फोटो लगाकर देनी होती है। इसके अलावा देहरादून में साप्ताहिक हाट बाजार के लिए भी अब अलग से बजट मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें…ऊधमसिंह नगर: दोस्‍त ही बना जान का दुश्‍मन, पेट के आर-पार कर दी गोली

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img