03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विजिलेंस का एलआईयू ऑफिस में छापा, सब इंस्पेस्टर और हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

एफएनएन, रामनगरः नैनीताल के रामनगर में विजिलेंस की टीम ने अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक एवं मुख्य आरक्षी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दोनों रिश्वतखोरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है.

शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण और निरीक्षक ललिता पांडे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर रामनगर में तैनात उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) एलआईयू सौरभ राठी और मुख्य आरक्षी (हेड कॉन्स्टेबल) एलआईयू गुरप्रीत सिंह को शिकायतकर्ता से 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

जानकारी के तहत, विजिलेंस को लगातार इन दोनों के बारे में लगातार शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद शनिवार को विजिलेंस की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि मेरा पासपोर्ट बनाने के लिए सत्यापन अभिसूचना इकाई, रामनगर से होना था. सत्यापन कराने के एवज में उपनिरीक्षक सौरभ राठी द्वारा मुझसे 2,500 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है. 19 जुलाई को उपनिरीक्षक से मिलने पर 2000 हजार रिश्वत देने पर समझौता हुआ.

शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर निरीक्षक ललिता पांडे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया. शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज 20 जुलाई को उपनिरीक्षक सौरभ राठी और मुख्य आरक्षी गुरप्रीत सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. दोनों रिश्वतखोरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ेंः- हल्द्वानी में लोगों को जाम से मिलेगी निजात, 14 करोड़ की लागत से शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण का काम

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img