03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली की सेक्स वर्करों के सजाए दीयों से जगमग होगी दीपावली

Spread the love
  • दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस की अनोखी पहल

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण और दिल्ली पुलिस ने सेक्स वर्कर्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत दीपावली में दिल्ली की सेक्स वर्कर्स के हाथों से सजे दीये बेचे जाएंगे। दिल्ली के रेड लाइट एरिया GB रोड पर तकरीबन 2000 से ज्यादा सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। इनका जीवनयापन देह व्यापार से होता है। दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण और कमला मार्किट पुलिस की प्रेरणा से देह व्यापार के दलदल में फंसी तकरीबन 200 महिलाओं ने जिस्म के इस व्यापार को छोड़ने का साहस दिखाया है। इसके लिए कानून और पुलिस ने मिलकर एक कार्यशाला की शुरुआत की है। इस कार्यशाला में जहां प्राधिकरण इनको वापिस सभ्य समाज में लाने के लिए कानूनी मदद देगा, वहीं दिल्ली पुलिस इनको जीवन यापन के गुर सिखाएगी। अब कमला मार्किट पुलिस इनको रंग-बिरंगे दिए सजाना सिखा रही है। दिल्ली पुलिस इनके द्वारा तैयार किए सामान की खरीदार ख़ुद बनेगी, ताकि इनको प्रोत्साहित किया जा सके और इनको देह व्यापार से हटा कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ के जज और वकील भी आगे आए हैं. जज गौतम मनन ने कहा कि समाज द्वारा शोषित उपेक्षित इन महिलाओं को न्यायिक प्रकिया के अंतर्गत अपने अधिकारों को पाने के लिए सहायता पा सकती है। इसके लिए रेड लाइट एरिया में तीन दिन का शिविर आयोजित किया गया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img