03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीलीभीत में रोडवेज बस और बोलेरो की भीषण टक्कर, 9 लोगों की जान गई

एफएनएन, पीलीभीत : पूरनपुर में शनिवार को बोलेरो जीप और रोडवेज बस के बीच टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार तडके पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस और बोलेरो जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बस पलट गई और बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस लखनऊ से पीलीभीत आ रही थी और ज्यादा यात्री पीलीभीत तथा आसपास के लोग थे। लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीलीभीत की दुर्घटना पर गहरा शोक व्यवक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का भी निर्देश दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img