03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्सर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा

Spread the love

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर में पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. पुलिस ने अलग-अलग मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, फिर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, लक्सर में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी एक संदिग्ध युवक नजर आया है. जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो वो पसीना-पसीना हो गया. जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

Police Arrested Accused

पुलिस की मानें तो आरोपी का नाम प्रताप चौधरी पुत्र नरेश पाल है. जो यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के हुसैनपुर रामराज गांव का रहने वाला है, जो क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. अब उसे गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है.

Police Arrested Accused

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आपस में झगड़ने वाले भी चढ़े हत्थे

इसके अलावा उपनिरीक्षक हरीश गैरोला ने एक युवक श्रीकांत पुत्र सुमर चंद निवासी लक्सर वार्ड नं 1 को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. उधर, दूसरी तरफ चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने तीन लोगों को किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया है.
Police Arrested Accused
पकड़े गए आरोपियों में अश्वनी पुत्र सतीश, यशवीर पुत्र चंद्रभान और सोनू पुत्र धर्मवाल है. जो लक्सर के फतवा के रहने वाले हैं. जिनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है. लक्सर कोतवाली एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है.

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img